Health Tips: केला खाने से सेहत को तमाम फायदे मिलते हैं, शरीर मजबूत होता है और न जाने क्या- क्या सुना होगा आपने। ये सब तो कही-सुनी बातें हैं लेकिन क्या आपको सच में ये पता है कि केले में क्या पाया जाता है और क्या सच में ये सेहत को लाभ पहुंचाता है या नुकसान भी हो सकता है। Health Tips:
Read Also: भूख बढ़ने पर खुद को ही खाने लगता है दिमाग! जानें इसका कारण और समाधान
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मामूली सा दिखने वाला और आसानी से मिलने वाले इस फल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्निशियम, जिंक, सोडियम, पोटैशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। अगर आप इसे रेगुलर सही मात्रा में और सही तरीके से खाते हैं तो ये आपके सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आजकल की खराब लाइफस्टाइल अधिकतर लोगों की गट हेल्थ को प्रभावित कर रहा है और गट हेल्थ का खराब होना मतलब इसका असर पूरे शरीर पर पड़ना। ऐसे में जिसे कब्ज की समस्या से निजात पाना है वो अपनी डाइट में केले को शामिल कर सकते हैं।
Read Also: सूटकेस में मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार
सुबह जल्दी रहता है। पढ़ाई, ऑफिस, बच्चों का ध्यान या परिवार की जिम्मेदारी इन सब के चलते अपना ध्यान नहीं रख पाते और नतीजा ये होता है कि कमजोरी और थकान आपको घेर लेती है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है तो आप भी अपने सुबह के नाश्ते में केले को एड कर लिजिए क्योंकि केले के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और थकान कमजोरी से राहत मिलती है। इतना ही नहीं केला हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। सहीं तरीके से इसे खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो पाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी केला अहम भूमिका निभाता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
