राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राज्यों में वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जुमले तो होते हैं लेकिन टीके नहीं होते।

राहुल गांधी ने हैशटैग ‘व्हेयर अरे वैक्सीन्स‘ का उपयोग करते हुए ट्वीट किया, “जुमले हैं, वैक्सीन नहीं।

 

 

Also Read दिल्‍ली में बुधवार को होगी हल्‍की बारिश

इससे पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को सरकार के कोविड वैक्‍सीनेशन ड्राइव पर हमला किया था और दिसंबर के अंत तक सभी एडल्‍टस को वैक्‍सीनेशन के अपने वादे को “खाली घमंड” और “झूठा वादा” करार दिया था।

कांग्रेस वैक्‍सीनेशन ड्राइव को लेकर सरकार की आलोचना कर रही है और आरोप लगा रही है कि यह धीमी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 1.91 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन डोज अभी भी उपलब्ध हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *