ईडी की पूछताछ से पहले सीएम हेमंत सोरेन के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को ईडी की पूछताछ से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।प्रवर्तन निदेशालय कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पूछताछ करने वाला है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में सोरेन के दिल्ली घर की तलाशी के दौरान ईडी ने 36 लाख रुपये, एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी और कुछ “आपत्तिजनक” दस्तावेज जब्त किए।

Read also – राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष का निशाना,बीजेपी सरकार के 10 साल में बेरोजगारी ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया- प्रमोद तिवारी

सस्पेंस को खत्म करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचे और अपने गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *