Flood News: बिहार में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Bihar Flood News:

Bihar Flood News: बिहार के अररिया रेलवे स्टेशन पर पानी भर जाने की वजह से शनिवार को जोगबनी से कटिहार स्टेशन तक सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं। नेपाल में इन दिनों भारी बारिश हो रही है।बारिश का पानी शनिवार को बिहार की कोसी और गंडक नदी में भेज दिया। इन दोनों नदियों के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मड़रा रहा है।

Read also-बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में तीन युवकों की मौत

बिहार में नदियां उफान पर – रेलवे कर्मचारी अरुण कुमार ने कहा, “पटरियों पर पानी भर गया है और इलाके में बाढ़ आने का खतरा है। अधिकारियों ने जोगबनी जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द करने का निर्देश दिया है।”ये हालात कोसी, गंडक और गंगा समेत उफनती नदियों पर संभावित बाढ़ के संबंध में बिहार सरकार के जारी अलर्ट के बीच आई है।

Read also-Delhi Weather: दिल्ली में बारिश पर क्या है IMD का अनुमान, मॉनसून कब होगा खत्म

पूर्णिया में भरा पानी- ये अलर्ट वाल्मिकीनगर और बीरपुर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद आई है। इससे भारी बारिश की वजह से पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे 13 जिलों के 16 लाख से ज्यादा लोगों की हालत और खराब हो गई है।बैराजों से एक्ट्रा पानी ने पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, सुपौल, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों के निचले इलाकों में पानी भर दिया है।मौसम विभाग (आईएमडी) ने आगे भारी बारिश की भविष्यवाणी और अचानक बाढ़ की चेतावनी के साथ, स्थानीय अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *