Delhi Weather: दिल्ली में बारिश पर क्या है IMD का अनुमान, मॉनसून कब होगा खत्म

delhi weather, weather news delhi, delhi weather forecast 3 days, delhi weather forecast, delhi weather today, delhi weather news, delhi rain prediction, दिल्ली मौसम, बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग, delhi weather news in hindi, delhi temperature, Delhi monsoon update, delhi mausam, Delhi monsoon

Weather : राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से उमस से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार से मंगलवार तक तीन दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं

Read also –उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जयपुर में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को किया संबोधित

आज कैसा रहेगा मौसम- इसके बाद आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसलिए अगले सप्ताह दिल्ली में खास वर्षा होने की संभावना नहीं है और मानसून भी विदा हो जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस वजह से थोड़ी उमस भरी गर्मी हो सकती है।

Read also-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जयपुर में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को किया संबोधित

कल कितना रहा तापमान- मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से कम कह रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। एनसीआर के ज्यादातर शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा में एयर इंडेक्स 50 से कम होने से हवा की गुणवत्ता स्वच्छ रही

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *