बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Bihar Road Accident:
Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर हो गई।गया से पिंडदान कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही बस ने ट्रक को टक्कर मार दी।जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद आने की वजह से बस खड़े ट्रक में टकरा गई।

Read Also: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP, CM आतिशी ने की घोषणा

पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया- पुलिस ने कही ये बात- इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से जख्मी हो गए।सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मोहनिया अस्पताल में किया भर्ती-  डॉक्टर मनोज प्रभाकर ने बताया अभी जो घटना हुई है बस ने एक्सीडेंट कर दिया है, जिसमें कुछ लोग मर भी गए हैं, लेकिन 11 लोग को यहां पर लाया गया है। जिसमें से कुछ लोगों को ज्यादा चोट लगी है, जिसमें इंजेक्शन लगा दिया है।….बाकी लोग खतरे से बाहर हैं।बस दुर्घटना मे घायल हुए घायल तीर्थ यात्री  राजरानी पाल,माताफेर तिवारी, और बस मालिक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हम सभी पिंडदान करके उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे तभी ट्रक से बस में जोरदार टक्कर हो गई है।जैसे ही ये घटना आसपास इलाके में सनसनी फैल गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *