केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने CBI को दिया नोटिस, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

Excise Policy Case

Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी की मुशिकले कम होने का नाम नहीं ले रही है। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार 5 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा।

Read also-साउथ अफ्रीका से आज भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कितने बजे से होगी टक्कर

17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई – जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया और इसे 17 जुलाई को आगे की सुनवाई के लिए कहा गया।सीएम केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि एएपी नेता के भागने का खतरा नहीं है और वे आतंकवादी नहीं हैं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया ।सीबीआई की ओर से पेश वकील डी.पी. सिंह ने ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका दायर किए बिना केजरीवाल के सीधे हाई कोर्ट जाने पर ऐतराज जताया।

Read also-भारी बारिश के कारण दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बंद, जानें कब तक झेलनी होगी समस्या

केजरीवाल के समर्थन में उतरे 100 से अधिक वकील –आपको बता दें की सीएम केजरीवाल लंबें समय से जेल में बंद है।केजरीवाल की रिहाई के लिए दिल्ली के 100 से अधिक  वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत पर रोक लगाने पर चिंता जाहिर की ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *