हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच BJP की मांग, मानसून सत्र को किया जाए स्थगित

Himachal Pradesh: Amid heavy rains in Himachal Pradesh, BJP demands that the monsoon session be postponed

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्षी बीजेपी ने प्रदेशभर में लगातार बारिश से हुई भारी तबाही के बीच जारी मानसून सत्र को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी ने आपदा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रदेश से गैर-मौजूदगी पर भी निशाना साधा।

Read Also: CSMT के पास यातायात बाधित, बेस्ट बसों समेत कई वाहन फंसे

विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार हालात के प्रति उदासीन है और कहा कि मुख्यमंत्री को चुनावी राज्य बिहार में राजनीतिक बैठकों में शामिल होने के बजाय हिमाचल में होना चाहिए था। हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है, संचार व्यवस्था ठप हो गई है और हजारों लोग फंसे हुए हैं।  Himachal Pradesh

Read Also: ट्रंप सरकार के 50% टैरिफ का कालीन उद्योग पर गंभीर असर की आशंका, सरकार से मदद की आस

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि डिप्टी चीफ मिनिस्टर हाउस में बोल रहे हैं। ये गलत तरीके से तथ्य पेश किए जा रहे हैं। सड़कें खोल दी गईं है। चंबा तक सड़कें खोलदेने का मतलब ये नहीं है कि आप के जो भरमौर में जो लोग फंसे हुए हैं, आपके तीसा लोग फंसे हैं, चुरा में फंसे हैं, सलूनी में फंसे हुए हैं, कुल्लू-मनाली में लोग फंसे हुए हैं, लाहौल में फंसे हुए हैं, तो इसलिए उनका भाषण विधानसभा के अंदर इस प्रकार से कि विपक्ष के नेता इसको राजनैतिक रुप देने का कोई आर्थ नहीं है।  Himachal Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *