Himachal Pradesh: लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, गाड़ी पर पत्थर गिरने से 13 लोगों की मौत

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-पांगी मार्ग पर पहाड़ी से विशाल चट्टानों के एक टैक्सी पर गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महीने का एक बच्चा भी शामिल है।Himachal Pradesh

पुलिस ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ जा रहे वाहन में 15 लोग सवार थे। विशाल चट्टानें गिरने से यह वाहन पूरी तरह उसके नीचे दब गया और वाहन के पिछले हिस्से में आग लग गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और सेना के जवानों ने आग बुझाने का प्रयास किया।Himachal Pradesh:

Read Also- Bollywood: छात्र प्रदर्शन को मिला बॉलीवुड का समर्थन, अभिनेत्री दीया मिर्जा ने PM मोदी की प्रतिक्रिया पर उठाए सवाल

इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त और आग की लपटों से घिरा हुआ देखा जा सकता है। घटना की पुष्टि करते हुए भरमौर के विधायक जनक राज ने पीटीआई वीडियो से कहा कि वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 की मौत हो गई, जबकि वाहन से बाहर कूदे दो लोग बच गए। Himachal Pradesh:

Read Also- Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 47 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना

उन्होंने चंबा और लाहौल-स्पीति के उपायुक्तों से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री तिंदी में फंस गए थे, क्योंकि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद था। सड़क फिर से खुलने के बाद वे शुक्रवार को पांगी के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। Himachal Pradesh:

पीड़ितों की पहचान की आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक दल को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, साथ ही प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।Himachal Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *