Stock Market: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 332 अंक फिसला

Share Market: 

Stock Market: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका के नए व्यापार शुल्क से उपजी चिंताओं के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए।कच्चे तेल के दाम में मजबूती कायम रहने, विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर रहे।इस बीच ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 3.66 फीसदी गिरकर 96.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जबकि पिछले ट्रेडिंग सेशन में ये 100 डॉलर के स्तर से ऊपर चला गया था।Stock Market:  

Read Also: Sports News: राष्ट्रमंडल खेल में भारत को लगा झटका, जूडोका तूलिका मान को नाडा ने किया सस्पेंड

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 331 अंक से ज्यादा गिरकर 76,059 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 102 अंक टूटकर 23,767 पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एटरनल लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरे जबकि एचसीएल टेक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और ट्रेंट लिमिटेड सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

Read Also: POLITICS: लोकसभा अध्यक्ष ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि की अर्पित

सेक्टर के हिसाब से ऑटो, टेलीकॉम, पावर, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों ने मार्केट को नीचे खींचा जबकि आईटी, पब्लिक सेक्टर बैंक और एफएससीजी के शेयर मजबूत रहे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब छह फीसदी जबकि जापान का निक्केई तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।Stock Market:  

शुक्रवार को यूरोप के मार्केट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,999 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।Stock Market:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *