हिमाचल में मानसून का कहर, मंडी में एक की मौत, कई लापता

shimla-general,Himachal Pradesh, Himachal Pradesh news, Himachal Pradesh cloudburst, cloudburst in hp, cloudburst in Himachal Pradesh,Himachal Pradesh news"

Himachal : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार को भारी बारिश की वजह से बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 12 लोग लापता हो गए। सोमवार शाम से मंडी में 216.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस संबंध में, विभिन्न उपमंडलों में भारी नुकसान की सूचना मिली है। मेरा मुख्य उपमंडल करसोग प्रभावित हुआ है। करसोग में अभी की स्थिति यह है कि 4 लोग लापता हैं, एक शव बरामद किया गया है, और इसके साथ ही लगभग 19 से 20 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है...Himachal 

Read also- उत्तराखंड: रुद्रपुर में पेड़ से लटका मिला फैक्टरी कर्मचारी, मौत से पहले बनाया था वीडियो

करसोग में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। जबकि कई लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।प्रभावित इलाकों में मकानों और कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।प्रशासन के मुताबिक प्रभावित लोगों को राहत और मदद देने की कोशिशें जारी हैं।वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के छह जिलों चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है जो हल्के से मध्यम स्तर की हो सकती है।

Read also- पाकिस्तानी जोड़े का भारत आने का सपना टूटा, सीमा पार करते समय प्यास से दोनों की मौत

डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने कहा कि  जिला बिलासपुर में पिछले दो दिनों से काफी बारिश हो रही है।पर मैं आपको बताना चाहूंगा कि अभी सभी रास्ते साफ हैं और हमारी डीटीआर चल रही हैं। इसके साथ ही हमारी जलापूर्ति योजनाएं सक्रिय हैं और पानी की आपूर्ति कर रही हैं। मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगा कि नहरों और नदियों के पास न जाएं। बिना किसी वैध कारण के यात्रा न करें और देर रात पहाड़ों पर यात्रा न करें क्योंकि वहां भूस्खलन का डर रहता है और पत्थर गिर सकते हैं, जिससे चोट लग सकती है या मौत हो सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *