हिमाचल के वीरेंद्र बने वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष, नागालैंड के प्रेम सिंह बाजोर को….

Virender Kanwar: हिमाचल प्रदेश के वीरेंद्र कंवर शनिवार को भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने लंबे समय से प्रतीक्षित चुनावों में यहां नगालैंड के प्रेम सिंह बाजोर को मात्र दो वोट से हराया। इन चुनावों में अंतरिम समिति का भी चयन किया गया।कंवर को 33 मत मिले जो बाजोर से दो ज्यादा थे। तीसरे उम्मीदवार बिहार के आनंद शंकर को एक भी मत नहीं मिला। राजस्थान के रामानंद चौधरी 33 वोट पाकर नए महासचिव बने, उन्होंने महाराष्ट्र के नीलेश जगताप को चार वोटों से हराया।

Read also- WFI ने उम्र के मामले में धोखाधड़ी करने वाले 30 पहलवानों को किया निलंबित

तेलंगाना के एन. वी. हनमनाथ और असम के सुशांत विश्वा 36-36 मतों के साथ उपाध्यक्ष चुने गये जबकि हरि सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)ने कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीता।आनंद शंकर और कुलदीप वत्स ने दो संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल की। बिनॉय जोश, मिथलेश कुमार, उत्तम राज, एस. रामदास और पार्थ दास को कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया।

Read also- Housefull 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 साल बाद की सबसे बड़ी ओपनिंग

इन चुनावों से पहले रोहित राजपाल की अगुवाई वाली तदर्थ समिति महासंघ का कामकाज देख रही थी। न्यायालय द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति पी.कृष्ण भट (सेवानिवृत्त)ने मतदान कराया।इस दौरान खेल मंत्रालय,भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (एफआईवीबी)के प्रतिनिधि भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *