राजा-सोनम केस की होगी CBI जांच, CM यादव ने गृहमंत्री से किया अनुरोध

Raja-Sonam Case: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वो मेघालय में इंदौर की एक महिला के लापता होने की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दें। लापता महिला सोनम रघुवंशी (25) अपने पति राजा रघुवंशी (29) के साथ हनीमून के लिए मेघालय गई थी।मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में 23 मई को एक ‘होमस्टे’ से बाहर निकलने के कुछ घंटों बाद सोनम लापता हो गई थी।

Read also-हिमाचल के वीरेंद्र बने वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष, नागालैंड के प्रेम सिंह बाजोर को….

दो जून को, राजा का शव होमस्टे से लगभग 20 किलोमीटर दूर सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला है। हालांकि, मेघालय पुलिस को अभी तक सोनम के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।पुलिस ने राजा का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।”

Read also- देश भर में उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा मनाई गई, बुराइयों की कुर्बानी का मुबारक त्योहार

उन्होंने कहा, “मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री से इस मामले पर चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया है।”मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।सोनम के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को मेघालय पुलिस की जांच से असंतोष व्यक्त करने के बाद केंद्र सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *