Sports News: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने एशियन गेम्स मे किया निराश, मेडल से चूकीं

Sports News: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रहीं और बुधवार को नागोया में एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत वर्ग में पांचवें स्थान पर रहीं जबकि टीम स्पर्धा में मामूली अंतर से पदक से चूक गईं।Sports News

Read Also: Indore Events: लोकसभा अध्यक्ष ने इंदौर में श्रावक संस्कार शिविर को संबोधित किया

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने क्वालीफाइंग 579 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया था लेकिन फाइनल में वह 181.1 अंक ही बना पाईं।Sports News: 

Read Also: Jamui Case के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस से एनकाउंटर, पैर में लगी गोलीBihar

ये 24 वर्षीय खिलाड़ी अब 25 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेगी। दस मीटर एयर पिस्टल में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ईशा सिंह 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।

सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं। भारत इस स्पर्धा में वियतनाम से पदक से चूक गया। दोनों टीमों के समान 1719 अंक रहे लेकिन भारत ने 10 अंक पर कम शॉट लगाए थे जिससे उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।भारत ने अब तक निशानेबाजी में सात पदक जीते हैं जिनमें चार रजत और तीन एक कांस्य पदक शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *