Mathura: ब्रज में शुरू हुई होली धूम, वसंत पंचमी पर बाँके बिहारी मंदिर में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

Banke Bihari Temple Holi:

Banke Bihari Temple Holi: होली का त्योहार आने में समय है, लेकिन उत्तर प्रदेश के वृंदावन में सोमवार को वसंत पंचमी के साथ होली शुरू हो गई।उत्तर प्रदेश के बृज क्षेत्र में 40 दिन तक होली मनाई जाती है। इस क्षेत्र में मथुरा, वृंदावन, आगरा और हरियाणा के कुछ हिस्से आते हैं। यहां की संस्कृति और परंपराओं में डूबी होली का त्योहार दुनिया भर में मशहूर है।

Read also- बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का आरोप, गरमाई सियासत

माना जाता है कि ये क्षेत्र भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है। यहां उनका बचपन बीता था।मशहूर बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को भगवान बांके बिहारी को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत हुई। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।वसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी को पीले रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। बांके बिहारी भगवान श्री कृष्ण का ही दूसरा नाम है। ये नाम बाल कृष्ण के प्यारे और नटखट स्वभाव के अनुरूप है।

श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में गुलाल दिया जाता है। वे प्रतीक के रूप में भगवान को और फिर एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनाते हैं।वसंत पंचमी से शुरू होकर 40 दिन तक हर रोज बांके बिहारी को गुलाल लगाया जाएगा और अलग-अलग विधि-विधान से पूजा पाठ होगा।खास दिनों पर भगवान को अलग-अलग रंग के कपड़े पहनाए जाएंगे। इस पूरी अवधि में वृंदावन और मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी।

Read also- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी, बोले- हम मैन्युफैक्चरिंग में विफल रहे हैं

प्रभु गोस्वामी, सेवायत- आज वसंत पंचमी का दिन है। वसंत पंचमी से सवा महीने तक बिहारी जी महाराज रंगों से सराबोर रहते हैं और रोज ही होली खेलते हैं। ठाकुर जी के गालों पर आज से सवा महीने तक गोल चप्पे लगाए जाते हैं। गुलाल लगाया जाता है ठाकुर जी के गालों पर। और आज के दिन बिहारी जी को पीली रंगी पोशाक धारण कराई जाती है और साथ में हलवे का, मेवा का स्पेशल भोग आज के दिन बिहारी जी को धारण कराया जाता है यहां पर।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *