केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8 फरवरी को RBI बोर्ड को करेंगी संबोधित

Nirmala Sitharaman News:

Nirmala Sitharaman News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आठ फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करेंगी।इस दौरान वह मांग बढ़ाने के लिए आयकर में दी गई उल्लेखनीय राहत सहित आम बजट 2025-26 के प्रमुख प्रस्तावों के बारे में बताएंगी।बजट के बाद की यह बैठक आठ फरवरी को होनी है, जहां वित्त मंत्री बोर्ड सदस्यों को संबोधित करेंगी और बजट में उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगी, जिससे वृद्धि और राजकोषीय समझदारी के बीच अच्छा संतुलन बना है।

Read also- Mathura: ब्रज में शुरू हुई होली धूम, वसंत पंचमी पर बाँके बिहारी मंदिर में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

गौरतलब है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद सीतारमण का संबोधन होगा।माना जा रहा है कि एमपीसी बैठक में केंद्रीय बैंक प्रमुख नीतिगत दर को घटाने का फैसला कर सकता है।वित्त मंत्री स्थापित परंपरा के अनुसार, बजट के बाद आरबीआई बोर्ड को संबोधित करेंगी।सीतारमण के साथ वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और वित्त सचिव, आर्थिक मामलों के सचिव, व्यय सचिव, वित्तीय सेवा सचिव और अन्य अधिकारी भी होंगे।

Read also- PM ने AAP पर बोला सियासी हमला, बोले- सिर्फ 10वीं पास करने वाले छात्रों को ही प्रमोट करती है AAP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *