सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्यों कहा कांग्रेस लोकसभा चुनाव की रेस से बाहर हो गई ?

CM Pushkar Singh Dhami

CM Dhami in Budaun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस देश में कहीं नहीं है क्योंकि पार्टी ने अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट यानी की अमेठी छोड़ दी है।धामी ने रविवार को यूपी के बदायूँ में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “अमेठी को गांधी परिवार की पारंपरिक लोकसभा सीट के रूप में जाना जाता है, यहां तक ​​कि इंदिरा गांधी और संजय गांधी भी हार गए थे। लेकिन उन्होंने कभी अमेठी नहीं छोड़ा। ये पहली बार है जब राहुल गांधी ने सीट छोड़ दी है, वो दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने अमेठी छोड़ दिया, वे वायनाड भी छोड़ देंगे। कांग्रेस देश में कहीं नहीं है, उनके पास कोई जमीन नहीं बची है।”

Read also-PM Visit Ayodhya: पीएम मोदी ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना,रामलला को किया दंडवत प्रणाम

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा है कि वे समान नागरिक संहिता लागू करेगी। यूसीसी को लागू करना, जनसंघ के दिनों से ही हमारी पार्टी का ‘संकल्प’ रहा है। अनुच्छेद 44 के अनुसार बीआर अंबेडकर की तरफ से बनाए गए संविधान में ये जिक्र है कि केंद्र और राज्य सरकार भविष्य में यूसीसी को लागू कर सकती है।”उत्तराखंड में जंगल की आग की हालिया घटनाओं पर उन्होंने कहा, “हमने सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। एक हफ्ते के भीतर हम जंगल की आग की समस्या का समाधान कर लेंगे। चार धाम यात्रा का मौसम करीब आने के कारण जंगल की आग से निपटना भी हमारे लिए एक चुनौती है।”

Read Also: Delhi Vada Pav Girl: पुलिस ने हटाया ‘वड़ा पाव गर्ल’ का स्टाल, बंद हो गए रोजगार के द्वार

कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वंशवादी पार्टी है, लेकिन बीजेपी नहीं।बदायूँ लोकसभा सीट से बीजेपी के दुर्विजय सिंह को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने आदित्य यादव को मैदान में उतारा है।बदायूँ में तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *