यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर से 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Hardoi Road Accident:

Hardoi Road Accident:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि बुधवार सुबह हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में बिलग्राम-माधवगंज मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास एक मोड़ पर एक ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

Read also-Ranthambore नेशनल पार्क से 25 बाघों के लापता होने से मचा हड़कंप, जाचं में जुटी एक्टपर्ट की टीम

 CM योगी ने जताया दुख-  उन्होंने बताया कि हादसे में चार और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जादौन ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गई। मामले की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों का सही तरीके से इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Read also-IPL Auction: सऊदी अरब में सजेगी प्‍लेयर्स की मंडी, 1,574 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

एसपी नीरज जादौन ने दिया ये बयान –   लगभग साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलग्राम- माधौगंज रोड पर एक मोड़ पड़ता है, उस मोड़ पर एक डीसीएम और एक ऑटो का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, रेस्क्यू किया गया, हॉस्पिटल में उनको लाया गया, उसमें 10 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है जिसमें छह महिलाएं शामिल हैं, तीन बच्चे शामिल हैं और एक पुरूष शामिल है, 10 लोगों की मृत्यु हुई है, चार लोग घायल हैं।

 कई लोगों को हुई मौत- मेरी अभी डॉक्टरों से बात हुई थी, उनकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन फिर भी उनको बेटर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है और एंबुलेंस से भेजा जा रहा है उनको। बाकी जो कैजुअलिटी हुई है, उनके घर वालों को हम लोग सूचना दे रहे हैं, जिससे कि वो लोग आ जाएं यहां पे, देख लें।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *