Amethi: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन की टक्कर से पांच की मौत

Amethi Road Accident :

Amethi Road Accident : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक एंबुलेंस ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।ये हादसा उस समय हुआ, जब एंबुलेंस हरियाणा से एक शव को लेकर बिहार जा रही थी।टक्कर में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के शंभू राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ ​​सतीश शर्मा, रवि शर्मा और फूलो शर्मा के अलावा हरियाणा के निवासी सरफराज और आबिद (दोनों चालक) के रूप में हुई है।

Read also- जी7 शिखर सम्मेलन से पहले इंडो-कनाडाई समुदाय पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस समस्तीपुर के रामभद्रपुर निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर हरियाणा से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। एंबुलेंस में दो ड्राइवर और परिवार के चार सदस्य सवार थे। एडिशनल एसपी ने बताया कि एंबुलेंस ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read also- Delhi: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में सैकड़ों लोग हुए शामिल

अपर्णा रजत कौशिक, एसपी: सभी जो गाड़ियां थीं, जो की क्षतिग्रस्त गाड़ी थी, वो क्षतिग्रस्त गाड़ी हटा दी गई है। क्योंकि एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मारी थी पिकअप वाहन में तो वो काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। तो उसे तत्काल हटवा दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *