Kutch: गुजरात में भीषण सड़क हादशा, ट्रक और बस के जोरदार टक्कर से 5 लोगों की मौत

Gujarat Accident News:

Gujarat Accident News: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास राजमार्ग पर हुई और घायलों को भुज के एक अस्पताल में ले जाया गया।कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, “मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।

Read also-1984 सिख विरोधी दंगे: सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चल रहा है।जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई या एक ने दूसरे को टक्कर मारी।

Read also-Aligarh News: फंदे से लटककर छात्र ने की आत्महत्या, कैंपस में मचा हड़कंप

अमित अरोड़ा, जिला कलेक्टर: ये जो दुखद एक्सीडेंट हुआ है, पांच लोगों की मौत हुई है और दो लोग क्रिटिकल है, बाकी सभी का सीटी स्कैन किया गया है। विस्तृत परीक्षण किए जा रहे हैं। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि घायलों के उपचार को सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल और जिला प्रशासन द्वारा सभी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।”

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *