जन्माष्टमी समारोह में शामिल होकर मनु भाकर ने बताया अपना ब्रेक प्लान  

Manu Bhaker shared her break plan after attending Janmashtami celebrations

Manu Bhaker: जन्माषटमी के अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और पेरिस ओलंपिक विजेता निशानेबाज मनु भाकर भी शामिल रही। कार्यक्रम में शामिल मनु भाकर और अन्य नेताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ मटकिया फोड़ी। ये मटकिया देश में बढ़ रहे अपराध और समस्याओं की थीम पर थी।

Read Also: अगर आप भी 20 की उम्र में 40 के दिखने लगे हो तो खाए ये फल,जानें सेवन करने का सही तरीका

बता दें कि इन मटकियों को फोड़कर मनु भाकर और अन्य नेताओं ने देश में बढ़ रहे आतंकवाद, बढ़ती जनसंख्या, महिला सुरक्षा और भी कई तरह की समस्याओं को खत्म करने का संदेश दिया। इस मौके पर मनु भाकर बेहद खुश नजर आई। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी व्यक्त की और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का आभार व्यक्त किया।

Read Also: Ayodhya News: अयोध्या में 4 वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

इसी बीच मनु ने कहा कि, ‘मैने देखा कि हजारों की संख्या में लोग समारोह में शामिल हैं और अधिक रात होने के बाद भी लोग यहीं हैं यह लोगों का भगवान के प्रति प्रेम भाव है। उन्होंने आगे कहा कि जन्माष्टमी समारोह में सभी ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया और मुझे यह सब देखकर और समारोह में शामिल होकर काफी अच्छा लगा है।’

ब्रेक के बाद फिर शुरु करेंगी भाकर निशानेबाजी- मनु भाकर ने जन्माष्टमी समारोह में इस बात का भी जिक्र किया कि वह निशानेबाजी से 3-4 महीने का ब्रेक लेंगी और ब्रेक के बाद फिर से शूटिंग शुरू करेंगी। उन्होंने भगवान शिव, श्री कृष्ण और भगवान राम के आदर्शों पर चलने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान शिव, श्री कृष्ण और भगवान राम से सीख कर आगे बढ़ना चाहिए और अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारने का प्रयास करना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *