Health News: अभी मार्च का महीना चल रहा है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आगामी महीनों में देशभर में भीषण गर्मी और अधिकतम तापमान से जनजीवन पर बुरा असर पड़ने वाला है। ऐसे में लू (हीटवेव) के थपेड़ों और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। Health
डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के इस प्रकोप से सुरक्षित रहने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। जैसे- खुद को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। प्यास लगने का इंतजार न करें, थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहें। शरीर में लवण की मात्रा बनाए रखने के लिए नारियल पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी और ओआरएस (ORS) का घोल लें सकते हैं। वहीं शराब, चाय, कॉफी और अधिक चीनी वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर को और अधिक डिहाइड्रेट करते हैं। Health
Read Also: Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
इसके साथ ही बाहरी गतिविधियों का समय बदलें। पीक आवर्स में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तेज होती है तो इस दौरान बाहरी काम करने और व्यायाम करने से बचें। यदि बाहर जाना अधिक जरूरी हो, तो हमेशा छाता, टोपी या सनग्लासेस का उपयोग करें। हल्का भोजन करें, जैसे- अधिक प्रोटीन और तला-भुना खाना खाने से बचें। ताजे फल (तरबूज, खरबूजा, खीरा) जैसे रसीले फलों और सलाद को आहार में शामिल करें। वहीं कपड़ों की बात करें तो गहरे रंग के बजाय हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि पसीना आसानी से सूख सके और शरीर ठंडा रह सके। इसके अलावा घर को ठंडा रखें। दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें ताकि सीधी धूप अंदर न आए। इसके साथ ही दिन में एक या दो बार ठंडे पानी से नहाना शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। Health
हीट स्ट्रोक के लक्षणों जैसे- तेज सिरदर्द या चक्कर आना। जी मिचलाना या उल्टी होना। अत्यधिक थकान और कमजोरी होना या फिर शरीर का तापमान अचानक बढ़ने (104°F से अधिक) पर नजर रखें। अगर ऊपर बताए सभी उपाय करने के बाद भी शरीर में कोई दिक्कत महसूस हो या हीट स्ट्रोक के लक्षण नजर आएं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। क्योंकि सावधानी ही बचाव है। बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उन पर गर्मी का असर जल्दी होता है। Health
