जम्मू- कश्मीर में विकास परियोजनाओं का आकलन! अमित शाह ने बुलाई बैठक

Jammu and Kashmir: Amit Shah calls a meeting to assess development projects in Jammu and Kashmir.

Jammu-Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार यानी आज 7 फरवरी को जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाओंकी प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बुनियादी ढांचे के विकास तथा केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Jammu-Kashmir

अधिकारियों ने बताया कि बैठक वर्तमान में लोक भवन में जारी है, जिसमें जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल दुल्लू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात सहित अन्य लोग शामिल हैं। शाह गुरुवार 5 फरवरी की देर रात जम्मू पहुंचे और शुक्रवार 6 फरवरी को उन्होंने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरनाम एवं बोबियान में सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों का दौरा करने के साथ क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। Jammu-Kashmir

Read Also: केरल में प्याज की आड़ में विस्फोटक! ट्रक से 10,500 जिलेटिन छड़ें बरामद

कठुआ से लौटने पर शाह ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें अन्य लोगों के अलावा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल थे और बैठक का मुख्य उद्देश्य जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करना था। गृह मंत्री ने आतंकवाद से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले कई पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें नौकरी के पत्र सौंपे।  Jammu-Kashmir

बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी शुक्रवार को गृह मंत्री से मुलाकात की। शाह ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज जम्मू में बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई के पदाधिकारियों और विधायकों, सांसदों के साथ बैठकें कीं। मोदी जी के विकास कार्यों की जमीनी पहुंच सुनिश्चित करने और संगठन को विस्तार देते हुए ‘विकसित जम्मू कश्मीर, सुरक्षित जम्मू कश्मीर’ के दृष्टिकोण को साकार बनाने के लिए बीजेपी कार्य करती रहेगी।’’ अधिकारियों ने बताया कि समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद गृह मंत्री शनिवार दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *