“बजट विकसित भारत का दूरदर्शी दस्तावेज, हरियाणा को मिलेगी नई उड़ान”-CM नायब सिंह सैनी

Union Budget 2026: "The budget is a visionary document for a developed India, Haryana will get a new flight" - CM Nayab Singh Saini

Union Budget 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है। उन्होंने बजट के तीन मुख्य विजन – रफ्तार, क्षमता और सब का साथ – को जनकल्याणकारी बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। Union Budget 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनामिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रित राज्य की प्रगति को नई उड़ान देगा। बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान हरियाणा के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे कि राखीगढी को वैश्विक पहचान मिलेगी। AI और क्वांटम मिशन में निवेश गुरुग्राम को ग्लोबल टेक हब के रूप में और मजबूत करेगा। हरियाणा के लवणीय और जल भराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

Read Also: गांजा तस्करों के हमले में घायल आबकारी कांस्टेबल की मौत, तेलंगाना के CM ने जताया शोक

बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाना और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर जोर देकर किसानों की आय बढ़ाने की सकारात्मक पहल की गई है। बजट में देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने तथा साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का भी प्रावधान किया गया है। रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट, कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती और निजी आयात पर शुल्क से छूट भी बजट में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *