अगर विपक्ष मुक्त संसद चाहिए तो बीजेपी अपने कार्यालय में ही करें बैठकें- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

Randeep Surjewala

रणदीप सुरजेवाला नेता कांग्रेस: अगर विपक्ष मुक्त संसद चाहिए तो भाजपा के कार्यालय में ही बैठक कर लिया करें औऱ देश के एजेंडे का निर्णय कर दें। हम सिर्फ ये कह रहे हैं कि संसद हमले की बरसी पर जिस प्रकार से संसद के अंदर युवा लोग घुस आए चाहे उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई औऱ उस अव्यवस्था के खिलाफ सवाल उठाया। अगर कहीं उनके सांकेतिक विरोध के बजाए अगर ये उग्रवादी हमला होता तो ये देश के सामने क्या हालात होते। सरकार संसद की सुरक्षा नहीं कर सकती। मोदी सरकार अगर संसद की सुरक्षा में विफल है तो देश की सुरक्षा कैसे करेगी औऱ हम सरकार से केवल संसद में हुई सुरक्षा में भारी चूक को लेकर सवाल उठा रहे हैं और जैसा राहुल जी ने कहा कि बेरोजगारी एक ऐसा नासूर है कि वो देश के युवाओं को ऐसे एक्स्ट्रीम स्टेप्स उठाने पर मजबूर कर रही है तो उस बेरोजगारी औऱ महंगाई पर भी जवाब दें औऱ संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर भी जवाब दें।

Read also- संसद सुरक्षा चूक: दिल्ली पुलिस की टीम ने कोलकाता पहुंचकर आरोपित ललित से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली

लोकसभा औऱ राज्यसभा से सांसदों के निष्कासन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर सरकार विपक्ष मुक्त संसद चलाना चाहती है तो उसे अपने बीजेपी के दफ्तर में ही बैठक बुलानी चाहिए औऱ वहीं से देश के निर्णय लेने चाहिए।रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार जवाब दे कि आखिर सुरक्षा में चूक कैसे हुई साथ ही बेरोजगारी औऱ मंहगाई पर भी जवाब दे।

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *