DANA CYCLONE: चक्रवाती तूफान दाना कई राज्यों में मचाएगा तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

DANA CYCLONE

DANA CYCLONE : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 18 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह ओडिशा के तटीय हिस्से में बारिश शुरू हो गई। साइक्लोन 24 अक्टूबर की देर रात करीब दो बजे भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा।बुधवार शाम तक 10 लाख लोगों में से 30 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।

Read also-कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार , इस दिन से बदलेगा दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज

चक्रवाती तूफान  का दिखा असर- भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंडफॉल की प्रोसेस पांच घंटे चलेगी। इस दौरान तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा। इसके चलते भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम पांच बजे से 25 अक्टूबर सुबह नौ बजे तक करीब 16 घंटे फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।इसके अलावा 552 ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 ट्रेनें और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।ओडिशा के 14 जिलों में स्कूल-कॉलेज की 25 अक्टूबर तक छुट्टी की गई है।

Read also- Maharashtra Elections 2024 : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को किस दल ने दिया विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर

IMD ने जारी किया अलर्ट – भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तेज हो गया है और बुधवार तक तूफान में तब्दील होने की संभावना है।ये चक्रवाती तूफान ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने लेटेस्ट अलर्ट में कहा है कि ये सिस्टम 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा।इस दौरान हवा की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *