Donation For Nation Building:पीएम मोदी ने बीजेपी फंड में दान किए दो हजार रुपये, लोगों से भी की फंडिंग की अपील

PM Modi Rally
Donation For Nation Building:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से नमो ऐप के जरिए बीजेपी को फंड देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे बीजेपी4इंडिया में योगदान करने और एक विकसित भारत के निर्माण की हमारी कोशिशों को मजबूत करने में खुशी हो रही है।”पीएम मोदी ने बीजेपी पार्टी फंड में दो हजार रुपये दान किए, जिसकी रसीद उन्होंने एक्स पर पोस्ट की।

 Read also-Bihar Politics:यूपी और बिहार एकजुट होकर बीजेपी को 120 सीट पर हरा देंगे -सपा प्रमुख अखिलेश यादव

पीएम मोदी ने की लोगों से यह अपील…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया । पीएम आगे बोलते है कि मुझे बीजेपी में योगदान देकर और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है। मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए दान का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं।

PM ने शेयर किया डोनेशन लिंक
पीएम मोदी ने एक्श पर ट्वीट करके डोनेशन स्लिप शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे बीजेपी में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है। मैं सभी से NaMo App के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए डोनेशन का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं।’ आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इस कैंपेन की शुरुआत  ऐसे समय में जब लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बचा हुआ है।पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में डोनेशन को लेकर एक लिंक भी शेयर किया है। इसके जरिए सीधे बीजेपी चंदा दिया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *