Delhi: लालकिला विस्फोट मामले में चार आरोपियों को अदालत ने NIA हिरासत में भेजा

NIA: 

NIA:  दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को लालकिला विस्फोट मामले में चार आरोपियों को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) ने चारों आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से 15 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने चारों आरोपियों को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया।NIA:

Read also- Sports News: मीनाक्षी हुड्डा फिर बनीं World Champion, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

चारों आरोपियों में पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग के डॉ. अदील अहमद राथर और जम्मू-कश्मीर के शोपियां के मुफ्ती इरफान अहमद वगाय और उत्तर प्रदेश के लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद शामिल हैं। अदालत परिसर में भारी सुरक्षा थी और दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टुकड़ी भी तैनात थी। अदालत की कार्यवाही के दौरान मीडियाकर्मियों को अंदर आने से रोक दिया गया।NIA: 

Read also- TMC: SIR पर बिफरी CM ममता बनर्जी, चुनाव आयोग को पत्र लिख कर दी ये डिमांड

मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई- दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट में दो और घायलों की एलएनजेपी अस्पताल में मौत हो जाने के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान लुकमान (50) और विनय पाठक (50) के रूप में हुई है।एक अन्य पीड़ित बिलाल की पिछले गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 13 हो गई थी। अब भी कई लोगों का इलाज चल रहा है।दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल से मौत के नए मामलों की जानकारी मिली है और जल्द ही उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।NIA: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *