राज्यसभा में दिए अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विरोधियों पर हमला बोला

Parliament Session :राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में अपना जवाब देते हुए पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है।पीएम मोदी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा है कि शराब घोटाले पर कांग्रेस ने आप पार्टी के खिलाफ फैक्ट रखा था।पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अब ‘भ्रष्टाचारी बचाओ आंदोलन’ चलाना शुरू कर दिया है। जब भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाता है तो वे हंगामा करते हैं।

Read Also:West Bengal : राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने पीड़ित महिला से की मुलाकात, कार्रवाई का दिया आश्वासन

हमलावर पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये कहा जा रहा है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। भ्रष्टाचार करे ‘AAP’, शराब घोटाला करे ‘AAP’ और ‘AAP की शिकायत करे कांग्रेस, AAP को कोर्ट में लेकर जाए कांग्रेस, अब कार्यवाही हो तो गाली दे मोदी को।पीएम मोदी ने कहा कि अब वे भागीदार हैं कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP के खिलाफ तथ्य पेश किए थे, अब उन्हें बताना होगा कि वे तथ्य सही थे या नहीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि ये दोहरे मानदंड रखने वाले लोग हैं।मैं देश को दोहरे मापदंड की बार-बार याद दिलाना चाहता हूं। दिल्ली में वे मंच साझा करते हैं और जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हैं

Read Also: दिल्ली महिला आयोग को खत्म करने की कोशिश कर रही दिल्ली सरकार: AAP सांसद स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी ने कहा कि वे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैलियां निकालते हैं।केरल में उनके ‘शहजादा’ एक सीएम – जो उनके गठबंधन में सहयोगी हैं – को जेल भेजने की अपील करते हैं।वह भारत सरकार से कहते हैं कि सीएम को जेल भेज दिया जाए।पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में वे ईडी-सीबीआई पर हल्ला मचाते हैं और वही लोग उन्हीं एजेंसियों से कहते हैं कि केरल के सीएम को जेल भेजो।पीएम ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के सीएम का नाम शराब घोटाले से जुड़ा था।आम आदमी पार्टी का कहना था कि ईडी को इस सीएम को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।उस समय ईडी उन्हें बहुत प्रिय थीअपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कांग्रेस जमाने मे सीबीआई जांच का भी जिक्र किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चुनावी जीत या हार का पैमाना नहीं है।मैं चुनाव जीतने या हारने के लिए भ्रष्टाचार से नहीं लड़ रहा हूं यह मेरा मिशन हैपीएम ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि भ्रष्टाचार एक ऐसा दीमक है जो देश को खोखला कर देता है। मैं इस देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और आम लोगों के मन में भ्रष्टाचार के खिलाफ नफरत पैदा करने के लिए पूरे दिल से काम कर रहा हूं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *