Business & Economy: SBI कार्ड का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14 % बढ़कर 609 करोड़ रुपये पहुंचा

Business & Economy:

Business & Economy: SBI कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (SBI कार्ड) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 14 % बढ़कर 609 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 534 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। SBI ने बयान में कहा कि कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,187 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 4,832 करोड़ रुपये थी। हालांकि ब्याज आय घटकर 2,382 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,415 करोड़ रुपये थी।Business & Economy

Read Also-Kerlam: कोर्ट ने कम उम्र में शादी के मामले में MP पुलिस से मांगी रिपोर्ट

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर 2.41 % रह गईं जो 31 मार्च 2025 तक 3.08 % थीं। शुद्ध NPA भी घटकर 1.04 % हो गए जो पहले 1.46 % थे। इसके परिणामस्वरूप, फंसा ऋण घटकर 1,097 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले 1,245 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का मुनाफा 13 % बढ़कर 2,167 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 1,916 करोड़ रुपये था। कुल आय भी 18,637 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,708 करोड़ रुपये हो गई।Business & Economy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *