दिल्ली -एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, देर रात से हो रही है बारिश

Weather changed in Delhi-NCR, rain since late night

(इशिका)- MANSOON BREAKING- दिल्ली -एनसीआर में शनिवार देर रात से तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है, कुछ इलाकों में बारिश के साथ – साथ बिजली भी गरजी । बारिश के कारण तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी व उमस से भी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर मुंबई के कुछ हिस्सों में भी जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों में मानसून के आगमन का उत्साह देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज बारिश देखने को मिल रही है । मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा साथ ही मानसून पूर्वी यूपी तक पहुंच चुका है । मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 30 जून तक बारिश के आसार हैं , इस दौरान मौसम का तापमान घटेगा- बढ़ेगा।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री ज्यादा था। रविवार को तापमान के 35 डिग्री रहने के आसार है और 26 जून को तापमान 32 डिग्री होगा। बारिश के कारण राज्य में मौसम के तेवर बदल गए हैं जिससे लोगों को राहत मिली है।

Read also-पैसों के दिखावे से गरीबों की सोच को दूर रखने के लिए चीन सरकार ने अमीरों को चेताया

जगह जगह हो रहा है जलभराव, लोग को हुए परेशान
उत्तर पश्चिमी भारत  एनसीआर /नोएडा में  झमाझम बारिश हुई। दिल्ली के कुछ इलाकों में  बारिश का सिलसिला देर रात और तड़के तक जारी रहा। रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस वजह से राजधानी के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *