मॉरिटानिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर जोर देकर कही ये बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मॉरिटानिया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा इस दिशा में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राष्ट्रपति तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे दौर में बुधवार को मॉरिटानिया पहुंचीं। 1960 में मॉरिटानिया के स्वतंत्र होने के बाद से शीर्ष स्तर के किसी भारतीय नेता की मॉरिटानिया की ये पहली यात्रा है।

Read Also: दिल्ली -NCR में सुबह -शाम गुलाबी ठंड का आगाज, इन राज्यों में बारिश होने के आसार

राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरिटानिया की राजधानी में समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण कारक है।’’

इस मौके पर राष्ट्रपति ने भारत और मॉरिटानिया सहयोग की क्षमता पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मॉरिटानिया के विकास में योगदान दे सकता है। राष्ट्रपति ने अफ्रीकी देश मॉरिटानिया और भारत के बीच सांस्कृतिक समानताओं पर भी जोर दिया और साझा मूल्यों का उल्लेख किया। मुर्मू अल्जीरिया की यात्रा के बाद यहां पहुंची हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *