तमिलनाडु में 17 साल के युवक ने क्रेन से मचाया उत्पात, 20 से ज्यादा गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

Tamil Nadu News:

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मदुरै में 17 साल के लड़के ने आधी रात को क्रेन से तोड़फोड़ की। क्रेन से कारों, ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिलों समेत 25 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।लड़के ने सेलूर के 50-फीट रोड से कन्मायकराय रोड तक क्रेन चलाई। क्रेन लगभग आधा किलोमीटर तक चली और सड़क के किनारे और घरों के सामने खड़ी गाड़ियों से टकराई।लड़के ने लोहे की दुकान के अंदर सो रहे सुरक्षा गार्ड पर एक मालवाहक गाड़ी को उठाकर फेंकने के इरादे से क्रेन का इस्तेमाल करने की कोशिश की।

Read also-बजट का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि ये सात साल में पहला बजट है- उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

हालांकि, गार्ड सुरक्षित बचने में कामयाब रहा। इस सिलसिले में उसका बिस्तर पूरी तरह से कुचल गया।चश्मदीदों के मुताबिक लड़का सिर्फ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने तक ही नहीं रुका। उसने इमारतों, पेड़ों और बैरिकेड्स में भी टक्कर मारी।सेलूर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त लड़का शराब या नशीली दवाओं का सेवन किया था या नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *