बचाव दल वैज्ञानिकों के सुझाए स्थानों पर मानव उपस्थिति का पता लगा रहे

Telangana tunnel accident,Telangana,Telangana accident,Telangana surang hadsa,Telangana crisis,

Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना में सुरंग हादसे के बाद बचाव अभियान में शामिल दल संभावित मानव उपस्थिति का पता लगाने के लिए रडार सर्वेक्षण की मदद से वैज्ञानिकों द्वारा पहचाने गए स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें बाकी जगहों पर केवल धातुएं ही मिली हैं। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। हैदराबाद में राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिकों ने मानव उपस्थिति के संकेतों की तलाश में सुरंग के अंदर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण किया।

Read also- बजट का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि ये सात साल में पहला बजट है- उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

उन्होंने कहा कि वे बाकी जगहों (वैज्ञानिकों द्वारा सुझाए गए) पर प्रयास कर रहे हैं। वैज्ञानिक किसी भी अन्य बिंदु पर फिर से जीपीआर सर्वेक्षण करने के लिए तैयार हैं।सुरंग के अंदर कीचड़ और पानी समेत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों ने बचाव कर्मियों और वैज्ञानिकों दोनों के प्रयासों को जटिल बना दिया है।हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि परिस्थितियों में सुधार के साथ वैज्ञानिक फिर से सर्वेक्षण करने के लिए तैयार हैं। उन स्थानों पर भी ड्रिलिंग की गई जहां एनजीआरआई के वैज्ञानिकों ने सुरंग के अंदर विसंगतियों का पता लगाया था।हालांकि, वहां केवल धातु की वस्तुएं ही मिलीं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को सुरंग स्थल का दौरा किया और बचाव अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Read also- तमिलनाडु में 17 साल के युवक ने क्रेन से मचाया उत्पात, 20 से ज्यादा गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

उन्होंने कहा कि श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) के निर्माणाधीन खंड के ढहने के बाद सुरंग के अंदर फंसे हुए आठ लोगों के वास्तविक स्थान का अब भी पता नहीं चल पाया है और उनकी सरकार बचाव प्रयासों में तेजी लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
उन्होंने ये भी कहा था कि क्षतिग्रस्त ‘कन्वेयर बेल्ट’ की मरम्मत हो जाने के बाद बचाव अभियान में तेजी आएगी। बेल्ट गाद साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बेल्ट के सोमवार तक फिर से काम करने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट को हल करने के लिए दृढ़ है और पीड़ित परिवारों को सहायता देने के लिए भी तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *