फेस्टिव सीजन में रेहड़ी पटरी वालों की बढ़ी मुसीबते, अतिक्रमण न करने के मिले निर्देश

Breaking today, फेस्टिव सीजन में रेहड़ी पटरी वालों की बढ़ी मुसीबते, अतिक्रमण न....

(दिनेश कुमार): त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों में लगातार बढ़ते जा रहे अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए cने शहर के विभिन्न बाजारों में गश्त कर दुकानदारों को दुकानों के बाहर सड़क मार्ग पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस द्वारा व्यापारियों को भी जागरूक किया गया कि अगर कोई व्यक्ति आप से रंगदारी मांगता है या फिर किसी तरह की धमकी देकर बिना पैसे दिए सामान खरीद कर ले जाता है। तो इसकी सूचना वो तुरंत पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।                                                    Breaking today,

होडल थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश अनुसार आज होडल शहर के विभिन्न बाजारों में गस्त करके दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों से अतिक्रमण न करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में होने अतिक्रमण की वजह से होडल शहर में अक्सर जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। जिसके चलते न केवल दुकानदारों को बल्कि वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर आज दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों को जागरूक किया गया है कि वह अतिक्रमण ना करें। इसके अलावा शहर के व्यापारियों से भी अपील की गई है कि अगर कोई व्यक्ति आपसे रंगदारी मांगता है या फिर किसी तरह की धमकी देकर बिना पैसे दिए आपके सामान को खरीद कर ले जाता है।

Read also:दीपावली से पहले सीएम फ्लाइंग की रैड, पटाखा गोदाम पर मारा छापा

तो वह इसकी सूचना तुरंत होडल थाना पुलिस को दे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए होडल थाना पुलिस के जवान भी सिविल वर्दी में शहर के मुख्य बाजारों में तैनात किए गए हैं। जिससे बाजारों में घूमने वाले असामाजिक तत्व पर शिकंजा कसा जा सके और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि जिला पुलिस उनके साथ है। ऐसे असामाजिक तत्वों की वह भी तुरंत सूचना पुलिस को दें। जिससे कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter.

Breaking today,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *