IND Vs ENG- धर्मशाला टेस्ट जीतकर भारत ने बदला 12 साल का इतिहास

India changed 12 years of history by winning Dharamshala test

(IND Vs ENG)-भारत ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट में एक पारी और 64 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। 112 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने सीरीज का पहला टेस्ट हारने के बाद 4-1 से सीरीज जीती है। भारत पहला टेस्ट हार गया था लेकिन उसके बाद भारत ने चारों टेस्ट मैच में इंग्लैंड (IND Vs ENG)  को मात दे दीधर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत ने ये मुकाबला एक पारी और 64 रनों से जीत लिया।

इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। इंग्लैंड की पूरी टीम 218 रनों पर आउट हो गई थी। पहली पारी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच और आर. अश्विन ने चार विकेट लिए थे। भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के शानदार शतकों की बदौलत 477 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर 259 रनों की लीड मिली।

Read also- लालू के करीबी नेता सुभाष प्रसाद यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 195 रनों पर ढेर हो गई। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए।अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर नौ विकेट लिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *