लालू के करीबी नेता सुभाष प्रसाद यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ED raids the premises of Lalu's close leader Subhash Prasad Yadav

ED Raid- राष्ट्रीय जतना दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी सुभाष यादव के पटना में दानापुर स्थित आवास पर शनिवार (9 मार्च) को ईडी की टीम ने छापा मारा. छापेमारी अब भी चल रही है. बताया जाता है कि सुभाष यादव बालू कारोबार से जुड़े हैं और इसी में कुछ अनियमितताओं को लेकर छापा मारा गया है.

सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ( ED Raid ) ने यह छापा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मारा है.बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने बिहार में सुभाष यादव के करीब 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसमें से दो पॉइंट पटना के बाहरी इलाके दानापुर में बने घर भी हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत शनिवार को पटना में कई जगहों पर छापेमारी की गई.

Read also – राखी सावंत के Ex शौहर आदिल खान दुर्रानी ने फिर बसाया घर, कहा -‘ये मेरी पहली शादी है

धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले के तहत आरजेडी नेता सुभाष यादव से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली जा रही है।केंद्रीय एजेंसी ईडी पटना और उसके आसपास करीब सात परिसरों की तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है सुभाष यादव बिहार में रेत खनन में कथित धांधली से जुड़े हैं और पहले आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.

2018 में भी मारा था छापा

ऐसा नहीं है कि सुभाष यादव पर इस तरह की की कार्रवाई पहली बार हुई है. इससे पहले आयकर विभाग भी सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. 2018 में इनकम टैक्स की टीम ने पटना, दिल्ली और धनबाद में छापा मारा था.

Read also- Delhi: पुलिस ने किया हथियार तस्कर को गिरफ्तार, सात जिंदा कारतूस और दो पिस्टल बरामद

बिहार में दर्ज हैं 14 मुकदमे

सुत्रों के अनुसार  सुभाष यादव पर बिहार में कई मामले दर्ज हैं. उन पर करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं. आरोप ये भी है कि उन्होंने राजनीतिक फायदा लेने के लिए लालू यादव और उनके परिवार को प्लॉट और फ्लैट दिए हैं. रेत खनन की वजह से भी सुभाष यादव कई बार विवादों में रहे हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *