Bollywood: अभिनेत्री सैयामी खेर बनी आयरनमैन इंडिया’ की ब्रांड एंबेसडर

India: अभिनेत्री और खिलाड़ी सैयामी खेर को ‘आयरनमैन इंडिया’ का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है।उन्होंने एक साल से भी कम समय में दो कठिन ‘आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन’ पूरा करने के बाद ये सम्मान हासिल किया है।घूमर’, ‘चोक्ड’, ‘जाट’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली सैयामी ने सितंबर 2024 में अपना पहला और जुलाई 2025 में दूसरा ‘आयरनमैन 70.3’ पूरा किया।India: 

Read Also- Weather: दिल्ली में बारिश की संभावना, ‘मध्यम’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वे ये उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं।आयरनमैन 70.3’, जिसे ‘हाफ आयरनमैन’ भी कहा जाता है, सहनशक्ति को परखने के लिए दुनिया की सबसे कठिन स्पर्धाओं में से एक है। इसमें प्रतिभागियों को एक ही दिन में कुल 70.3 मील (113 किलोमीटर) की दूरी तय करनी होती है, जिसमें 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ शामिल है।India: 

Read Also- पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग भूस्खलन में मृतकों की संख्या 24 हुई, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

खेल के प्रति उनकी निरंतरता और समर्पण को देखते हुए ‘आयरनमैन इंटरनेशनल कमिटी’ ने उन्हें ‘आयरनमैन इंडिया’ नामित किया है।सैयामी ने कहा, ‘‘मैं ‘आयरनमैन इंडिया’ का चेहरा बनने पर वास्तव में सम्मानित और उत्साहित हूं। ये आयोजन नौ नवंबर को गोवा में होगा। ये यात्रा मेरे विश्वासों का प्रतीक है। जुनून, निरंतरता और कभी हार न मानने का संकल्प।’’India: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *