भारत-अफगानिस्तान के बीच पहली व्हाइट बॉल सीरीज कल से, रोहित और कोहली पर रहेगा फोकस

क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली की 14 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी हो रही है। ऐसे में सभी की निगाहें भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज पर टिकी रहेंगी। ये पहला मौका है जब भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। मोहाली में सीरीज का पहला मैच होगा।

जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम आखिरी बार इस फॉर्मेट में खुद को आजमाती दिखेगीअफगानिस्तान से होने वाले तीन मुकाबलों से ये साफ हो जाएगा कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कितनी तैयार है।

Read also – बेंगलुरु में 4 साल के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में सीईओ मां गिरफ्तार- पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है। ऐसे में दोनों अनुभवी खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।भारत के ये दोनों दिग्गज दर्शकों को खींचने वाले सबसे बड़े खिलाड़ियों में से हैं। उनकी मौजूदगी मोहाली के दर्शकों को कड़ाके की ठंड के बावजूद मैदान पर आने के लिए मजबूर करेगी।

कप्तान रोहित शर्मा से उम्मीद है कि वे इन मुकाबलों में भी पावरप्ले में वैसा ही धमाकेदार खेल दिखाएंगे जैसा कि उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दिखाया था। दूसरी तरफ कोहली बीच के ओवरों में स्ट्राइक रेट बढ़ाने की कोशिश करेंगे क्योंकि मॉर्डन गेम में संभलकर बल्लेबाजी करने की गुंजाइश नहीं है।टी20 वर्ल्ड कप में कौन से 15 खिलाड़ी खेलेंगे,इसका फैसला आईपीएल में तमाम दावेदारों का खेल देखने के बाद किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *