World Cup 2023– विजयरथ पर सवार टीम इंडिया अब रविवार को नीदरलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम लगातार आठ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है औऱ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है।
विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भी मेन इन ब्लू ने नीदरलैंड्स को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। शुक्रवार को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास सत्र के लिए शीर्ष खिलाड़ी पूरी संख्या में पहुंचे। भारतीय टीम ने फिटनेस और वार्मअप के लिए नियमित फुटबॉल अभ्यास से शुरुआत की और फिर बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित किया।
Read also-Narak Chaturdashi 2023: आज के दिन इस एक जगह पर जरूर जलाएं दीया, तभी घर में बरसेगा पैसा!
टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास करते हुए नजर आए। बुमराह के साथ, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी की लाइन और लेंथ को मापा, गेंद को सही क्षेत्रों में पिच कराया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शॉर्ट पिच गेंदों और बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने जमकर अभ्यास किया।
PTI
So
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

