केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्यों कहा मैंने राजनीति को कभी पेशे के रूप में स्वीकार नहीं किया ?

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीटीआई वीडियो से कहा कि उन्हें इस बार अल्पसंख्यक और दलित वोट मिलने का भरोसा है और उनका लक्ष्य पांच लाख वोटों के अंतर से जीतना है।नितिन गडकरी ने कहा कि वो जाति की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं और उन्हें नतीजों की चिंता नहीं है।पीटीआई वीडियो ने नागपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ वोटरों से बात की। जिन्होंने शहर में किए गए कामों पर पूरी तरह से नितिन गडकरी का समर्थन किया।

Read also-भारत को अगले 10 सालों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत – पीएम मोदी

नितिन गडकरी का काम वास्तव में काफी अच्छा..

एक मतदाता मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि नितिन गडकरी का काम वास्तव में काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी भले ही बीजेपी में हैं, लेकिन सभी उन्हें पसंद करते हैं।2019 के चुनावों में दो लाख से ज्यादा सीटों के अंतर से जीतने वाले नितिन गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है जो नागपुर के पूर्व मेयर हैं।विकास ठाकरे ने कहा कि वो नितिन गडकरी की लोकप्रियता से डरे हुए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश ने कभी न कभी महान नेताओं को चुनाव हारते देखा है।

नितिन गडकरी ने कहा ,मैं जाति मानता ही नहीं हूं

नितिन गडकरी बोलते है कि मैं जाति वगैरा मानता ही नहीं हूं,मैं इसी विचार से ऐसे ही चलूंगा, परिणाम क्या होंगे उसकी मुझे चिंता नहीं है। मैं पेशेवर राजनीति में नहीं हूं, राजनीति को मैंने पेशे के रूप में स्वीकार नहीं किया। राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधार का साधन है और इसके लिए मैं कुछ करना चाहता हूं। मैं कोई बहुत बड़ा आदमी हूं।, मुझमें बहुत कुछ करने की क्षमता है ऐसी मेरी धारणा कल भी नहीं थी और आज भी नहीं है। पर इतना जरूर है कि इतने बड़े महासागर में एक बूंद तो जरूर हो। मैं कोशिश करता हूं कि अपने पॉजिटिव काम से जितनी बूंद मैं डाल सकता हूं ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *