Sports News: भारत को फिर भारी पड़ा आखिरी पलों में गोल गंवाना, ऑस्ट्रेलिया ने 2-3 से हराया

Sports News: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एफआईएच प्रो लीग में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और शनिवार को अभिषेक के दो गोल की मदद से दो गोल की बढ़त के बावजूद टीम को आखिरी क्षणों में गोल गंवाने के कारण ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम पहले ही टूर्नामेंट में नीदरलैंड और अर्जेंटीना से दो-दो बार हार चुकी है। इस तरह से यूरोपीय चरण में यह उसकी लगातार पांचवीं हार है।भारत ने अच्छी शुरुआत की और अभिषेक (आठवें और 35वें मिनट) के दो गोल की मदद से 35वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बना ली।

Read also- केरल तट के पास मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, नौसेना की सूझबूझ से टला हादसा

ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि मध्यांतर के बाद अधिक आक्रामक रवैया अपनाया तथा नाथन एफ्राम्स (42वें मिनट), जोएल रिंटाला (56वें मिनट) और टॉम क्रेग (60वें मिनट) के गोल से जीत सुनिश्चित की।प्रो लीग के यूरोपीय चरण के अपने पहले चार मैचों में नीदरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी प्रेरित दिखी और उसने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा।भारतीय टीम कप्तान और शीर्ष ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के बिना उतरी, क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में लगी चोट के कारण उन्हें विश्राम दिया गया था।भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू में ही अपने इरादे जतला दिए थे और आठवें मिनट में अभिषेक के गोल से बढ़त हासिल कर ली, जिन्होंने मनप्रीत सिंह से पास पर सर्कल के ऊपर से गोल किया।

Read also- Odisha: सुंदरगढ़ में नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट से CRPF जवान की मौत

आस्ट्रेलिया को 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोलकीपर सूरज करकेरा ने अच्छा बचाव करते हुए विपक्षी टीम को गोल करने से रोक दिया।अभिषेक जल्द ही अपना दूसरा गोल करने के करीब थे लेकिन उनका बैकहैंड फ्लिक गोल से कुछ इंच दूर रह गया।इसके बाद 19वें मिनट में करकेरा ने जोएल रिंटाला के नजदीकी प्रयास को शानदार तरीके से नाकाम कर दिया।

भारत को 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में एक और मौका मिला लेकिन जुगराज सिंह इसका फायदा नहीं उठा पाए।मध्यांतर के बाद भारत ने बढ़त दोगुनी कर दी जब सुखजीत सिंह ने सर्कल के सामने अभिषेक को गेंद थमाई जिन्होंने रिवर्स हिट से विपक्षी गोलकीपर को छकाते हुए दिन का अपना दूसरा गोल किया।ऑस्ट्रेलिया को 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन करकेरा ने उसे बेहतरीन तरीके से बचा लिया लेकिन एफ्राम्स ने रिबाउंड से गोल कर दिया।भारत ने 48वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए।ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 मिनट में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से एक को रिंटाला ने गोल में बदला।हूटर से मात्र 42 सेकंड पहले भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर गंवा दिया और क्रेग ने जेरेमी हेवर्ड की फ्लिक को डिफ्लेक्ट करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *