भारतीय तेज गेंदबाज Shardul Thakur ने की सगाई, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई कर ली, दोनों की सगाई की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सगाई का कार्यक्रम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुआ और इस कार्यक्रम में परिवार के सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए। खिलाड़ी के एक करीबी ने खुलासा किया है कि वो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद शादी करेंगे।

फिलहाल, शार्दुल को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बीसीसीआई ने आराम दिया है। शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shardul Thakur (@shardul_thakur)

उन्होंने भारत के लिए अब तक 4 टेस्ट, 15 वनडे और 24 टी20 खेले हैं। 30 साल के इस गेंदबाज ने हाल के दिनों में लोअर ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी से भी सबको प्रभावित किया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *