Indian Hockey: पुरुष हॉकी एशिया कप का चैंपियन बना भारत, दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

Indian Hockey

Indian Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एशिया कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। दिलप्रीत सिंह (28वें और 45वें मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह (पहले मिनट) और अमित रोहिदास (50वें मिनट) ने फाइनल मुकाबले में भारत के लिए गोल किए। Indian Hockey

दक्षिण कोरिया 2022 में जीते गए अपने खिताब का बचाव कर रहा था। दक्षिण कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल डैन सोन (51वें मिनट) ने किया । भारत ने इस पूरे टूर्नामेंट पांच मैच जीते और एक ड्रॉ रहा। Indian Hockey

Read Also: Thunderstorm Alert: दिल्ली में सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अपने तीनों पूल मैच जीते। सुपर 4 में, उन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद क्रमशः मलेशिया और चीन को 4-1 और 7-0 से हराया। Indian Hockey

यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है, इससे पहले उसने 2003, 2007 और 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था। दक्षिण कोरिया ने यह टूर्नामेंट पांच बार जीता है। 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में दक्षिण कोरिया चैंपियन बना। अगला विश्व कप 14 से 30 अगस्त, 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाएगा। Indian Hockey

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *