Politics: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर फूटा भारतीयों का गुस्सा, जताया विरोध प्ररदर्शन

Bangladesh Attacks on Minority:

Bangladesh Attacks on Minority: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में रविवार को कोलकाता में रैली आयोजित की गई। नागेंद्र मिशन और सिटिजन फोरम की ओर से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “हमारी मांग है कि केंद्र सरकार बांग्लादेश मुद्दे से संबंधित उचित कार्रवाई करे। कार्रवाई करने के बजाय, वे चुप हैं।”

Read also-हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के मार्च को रोकने के लिए दागे आंसू गैस के गोले

अल्पसंख्यकों पर बढ़े हमले- पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सहित अल्पसंख्यकों पर हमलों की बाढ़ आ गई है।भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

चिन्मय कृष्ण दास गिरफ्तार-  भारत ने ये भी उम्मीद जताई थी कि देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास से संबंधित मामले को न्यायपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से निपटाया जाएगा। दास को पिछले महीने देशद्रोह के एक मामले में ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

Read also-BSF स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह- सीमा सुरक्षा के लिए व्यापक ड्रोन रोधी इकाई बनाएगा भारत

कुणाल घोष, प्रवक्ता, टीएमसी- हमारी मांग है कि केंद्र सरकार बांग्लादेश मामले में उचित कार्रवाई करे। प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय वे चुप्पी साधे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने ये साफ कर दिया है कि एक राज्य के तौर पर हम विदेशी मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। लेकिन हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करें।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *