इंडिगो संकट पर हाई कोर्ट का केंद्र से सवाल, पूछा- ऐसी स्थिति में सरकार ने किया क्या

IndiGo Crisis, IndiGo crisis, Delhi High Court, airline refund, passenger compensation, aviation ministry, airfare capping, FTTL scheme, airline accountability, aviation regulation, New Delhi aviation news, New Delhi News, New Delhi Latest News, New Delhi News in Hindi, New Delhi Samachar

IndiGo Crisis : दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से बुधवार को सवाल किया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई जिसके कारण इंडिगो की कई उड़ान रद्द करनी पड़ीं। अदालत ने इन हालात को “संकट” करार दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को हुई परेशानी और उत्पीड़न के अलावा, यह अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान का भी सवाल है।

Read also – Israel Hamas Gaza : इजराइल पर अधिक दबाव बनाए बिना गाजा युद्ध-विराम का अगला चरण होगा असंभव

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह सवाल भी किया कि ऐसी संकटपूर्ण स्थिति में अन्य विमानन कंपनियां हालात का फायदा उठाकर यात्रियों से टिकटों के लिए भारी कीमत कैसे वसूल सकती हैं।केंद्र और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से पेश वकील ने अदालत को सूचित किया कि कानूनी प्रावधान पूरी तरह लागू हैं और इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है, जिसने काफी क्षमायाचना की है।IndiGo Crisis IndiGo Crisis IndiGo Crisis

Read also- गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं यह किचन औषधि, कब्ज से मिलेगी प्राकृतिक राहत

सरकार के वकील ने यह भी कहा कि यह संकट कई दिशानिर्देशों के अनुपालन न करने के कारण पैदा हुआ, जिनमें चालक दल के सदस्यों के उड़ान की ड्यूटी के घंटों से संबंधित नियम भी शामिल हैं।अदालत इंडिगो द्वारा सैकड़ों उड़ान रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों को सहायता और भुगतान राशि वापस दिलाने के लिए केंद्र को निर्देश देने संबंधी एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।IndiGo Crisis IndiGo Crisis

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *