Israel Hamas Gaza : इजराइल पर अधिक दबाव बनाए बिना गाजा युद्ध-विराम का अगला चरण होगा असंभव

Israel Hamas Gaza

Israel Hamas Gaza : हमास के एक नेता ने मंगलवार को चेतावनी दी कि जब तक इजराइल पर एक महत्वपूर्ण सीमा मार्ग खोलने, घातक हमलों को रोकने और फलस्तीनी क्षेत्र में अधिक सहायता पहुंचाने के लिए दबाव नहीं डाला जाता, तब तक वह गाजा युद्ध-विराम समझौते के अगले चरण में आगे नहीं बढ़ेगा।यह चेतावनी ऐसे समय दी गई है, जब इजराइल सरकार ने कहा है कि वह युद्ध-विराम समझौते के अगले और अधिक जटिल चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है।Israel Hamas Gaza

Read also-मध्य प्रदेश के सागर में वाहन के ट्रक से टकराने से 4 कांस्टेबल की मौत

हमास की राजनीतिक शाखा के सदस्य हुसम बदरान ने आगे बढ़ने से पहले पहले चरण की सभी शर्तों के पूर्ण कार्यान्वयन” का आह्वान किया, जिसमें इजराइल द्वारा नियंत्रित क्षेत्र के हिस्से में फलस्तीनी घरों के निरंतर विध्वंस को रोकना भी शामिल है।फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 10 अक्टूबर को युद्ध-विराम लागू होने के बाद से गाजा में इजराइल के सैन्य अभियानों के कारण कम से कम 376 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

इजराइल ने भी हमास पर युद्ध-विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। गाजा में मानवीय संकट जारी रहने के बीच संयुक्त राष्ट्र और अन्य सहायता संगठनों ने कहा है कि इस क्षेत्र में पर्याप्त सहायता नहीं पहुंच रही है।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए अंतिम व्यक्ति के अवशेष लौटाए जाने के बाद इजराइल और हमास के बहुत जल्द ही युद्ध-विराम के दूसरे चरण में प्रवेश करने की उम्मीद है।Israel Hamas Gaza Israel Hamas Gaza 

Read also- गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं यह किचन औषधि, कब्ज से मिलेगी प्राकृतिक राहत

इस बीच, अधिकारियों ने कहा है कि युद्ध-विराम के अगले चरण में गाजा पट्टी के प्रशासन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निकाय की घोषणा वर्ष के अंत तक होने की उम्मीद है।कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने शनिवार को कहा कि गाजा युद्ध-विराम एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है।Israel Hamas Gaza 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *