हम देश हमलावर को पाताल से भी खोज निकालेंगे, एमवी केम प्लूटो जहाज पर ड्रोन अटैक को लेकर बोले राजनाथ सिंह

(प्रदीप कुमार )-Ins imphal- केंद्र सरकार ने एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले और लाल सागर में एमवी साईबाबा समुद्री जहाज पर हमले को गंभीरता से लिया है।INS इंफाल की कमीशनिंग के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसको लेकर कड़ा बयान दिया है।मर्चेंट नेवी जहाजों पर हाल में हुए हमलों के बाद भारत ने समुद्र में गश्त बढ़ा दी है।एमवी केम प्लूटो जहाज पर ड्रोन हमले और लाल सागर में ‘एमवी साईबाबा’ पर हमले के मामले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमलावरो को पाताल से भी खोज निकाला जाएगाINS इंफाल की कमीशनिंग के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ये बयान दिया है।रक्षामंत्री ने कहा कि “⁠भारत के समुद्री क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत कुछ लोगों को चुभ रही है। केम प्लूटो और साईं बाबा दो भारतीय जहाजों पर हमले हुए हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त तेवरों में कहा कि हम बताना चाहते हैं कि जिन्होंने ने भी इसे अंजाम दिया है उसे सागर की गहराई से निकाल लाएंगे और उन्हें सबक सिखाएंगे,जवाब देंगे

Read also – देश गुलामी की मानसिकता को छोड़कर आगे बढ़ रहा है… वीर बाल दिवस कार्यक्रम पर बोले PM मोदी

INS इम्फाल’ के कमीशनिंग समारोह में बोलते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि हाल ही में नौसेना के जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने समुद्र में गश्त बढ़ा दी है और भारत यह सुनिश्चित करेगा कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री व्यापार नई ऊंचाइयां हासिल करे।हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ के बीच नया स्टील्थ गाइडेड मिसाइल से लैस INS इंफाल वॉरशिप भारतीय नौसेना में शामिल हुआ है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने INS इंफाल को मुंबई डॉकयार्ड में कमीशंड किया।यह वॉरशिप नौसेना की पश्चिमी कमान में शामिल हुआ है।

इंफाल पहला वॉरशिप है, जिसका नाम नॉर्थ ईस्ट के एक शहर पर रखा गया है।यह डिस्ट्रॉयर वॉरशिप सतह से सतह पर मार करने वाली 8 बराक और 16 ब्रह्मोस एंटीशिप मिसाइल,सर्विलांस रडार, 76 MM रैपिड माउंट गन, एंटी सबमरीन टॉरपीडो से लैस है।INS इंफाल की कमीशनिंग के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार, महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *