देश गुलामी की मानसिकता को छोड़कर आगे बढ़ रहा है… वीर बाल दिवस कार्यक्रम पर बोले PM मोदी

(प्रदीप कुमार)- PM modi In Bharat mandapam- आज देश में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।पीएम ने कहा हमारा देश गुलामी की मानसिकता को छोड़कर आगे बढ़ रहा है।आज के भारत के लिए साहिबजादों का बलिदान राष्ट्रीय प्रेरणा का विषय बन गया है।

दिल्ली में भारत मंडपम में आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए। यहां कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुति दी।पीएम मोदी का सम्मान किया गया।पीएम मोदी ने यहां लोगों को संबोधित किया।दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है।  वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है।

Read also – मुंबई में 11 जगह बम रखे हैं, ईमेल कर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री का मांगा इस्तीफा – पुलिस ने जारी किया अलर्ट

ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती।पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था। तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों की वीर गाथाओं को सुना था।पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत, दुनिया के उन देशों में से है, जो देश सबसे ज्यादा युवा देश है। इतना युवा तो भारत अपनी आजादी की लड़ाई के समय भी नहीं था। जब उस युवाशक्ति ने देश को आजादी दिलाई, तो आज की युवाशक्ति भारत को किस ऊंचाई पर ले जा सकती है। यह कल्पना से परे है। हमें इस मिट्टी की आन-बान-शान के लिए जीना है, हमें देश को बेहतर बनाने के लिए जीना है। हमें इस महान राष्ट्र की संतान के रूप में, देश को विकसित बनाने के लिए जीना है, जुटना है, जूझना है और विजयी होकर निकलना है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि आज का भारत ‘गुलामी की मानसिकता’ से बाहर निकल रहा है। आज के भारत को अपने लोगों पर, अपने सामर्थ्य पर, अपनी प्रेरणाओं पर पूरा पूरा भरोसा है। आज के भारत के लिए साहिबजादों का बलिदान राष्ट्रीय प्रेरणा का विषय है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के दोनों छोटे बेटों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करने के लिए हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

Read also – स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक इंफाल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया

वीर बाल दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुद्वारा बंगला साहिब गुरुद्वारा रकाब गंज पहुच कर मत्था टेका और लंगर प्रसाद बाट कर सेवा की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। साहिबजादों को नमन किया जा रहा है।युवा उनके बलिदान से बहुत कुछ सीख सकते हैं। ‘विकसित भारत’ बनाने में योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वीर बाल दिवस के मौके पर मैं गुरु गोबिंद जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को नमन करता हूं। पूरे साहस के साथ वे क्रूर मुगल शासन के खिलाफ खड़े हुए और धर्म परिवर्तन को इनकार करते हुए शहादत को चुना। उनकी ये अतुलनीय वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *