बीकानेर में कैमल फेस्टिवल का रंगारंग आगाज, पगड़ी बांधने में बनाया गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rajasthan: Colorful start of Camel Festival in Bikaner, world record made in tying turban, Bikaner Camel Festival 2025, International Camel Festival, Camel Festival Bikaner, Rajasthan, Turban Artist, Word Record

International Camel Festival: राजस्थान के बीकानेर के पवन व्यास ने शुक्रवार 10 जनवरी को 2025 फुट लंबी पगड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पगड़ी का वजन लगभग 25 किलोग्राम है। पवन ने यह कारनामा महज 20 मिनट और 32 सेकंड में एक आदमी को पगड़ी बांधकर पूरा किया। इस रिकार्ड को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। Rajasthan: 

Read Also: AAP विधायक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बता दें, पवन व्यास ने कहा कि इस बार जो कैमल फेस्टिवल 2025 आयोजित हुआ उसमें हमने 2025 फीट लंबी पगड़ी बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हमारा जो पिछला रिकॉर्ड था, वो 1569 लंबी पगड़ी का था। उसको तोड़कर हमने 20 मिनट 32 सेकंड में एक नया रिकॉर्ड बनाकर, 2025 फीट लंबी पगड़ी बनाकर जिसका वजन अनुमानित 25 किलो के आसपास है। हमने राहुल शंकर थानवी जी के सिर पर बांधकर इसे रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के वेरीफाई ऑफिसर द्वारा सत्यापित किया गया। और मैं उम्मीद करता हूं कि राजस्थान की कला हमेशा के लिए जीवित रखे। ये आकर्षण का केंद्र बना रहे। क्योंकि राजस्थान की पहचान मूंछ और पगड़ी से है। तो मैं सरकार से अनुरोध करना चाहूंगा कि एक दिन ऐसा बनाए जिसे पगड़ी दिवस के रूप में मनाया जा सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *